फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नियत से घर में घुसा, पकड़े जाने के डर से किया ऐसा काम, पुलिस भी रह गई हैरान

Sat, 14 Oct 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
जिस सोसाइटी में लिफ्टमैन की नौकरी करता था, उसी में सिविल अधिकारी के घर में मास्क लगाकर चोरी की नियत से घुस गया। जब जाग हुई तो उसने ऐसा काम किया कि पुलिस भी हैरान रह गई। जानिए क्या हुआ...
विज्ञापन


घटना दिल्ली के आरके पुरम की है। निवेदिता कुंज सोसाइटी के एक घर में शुक्रवार रात चोरी करने की नीयत से घुसा युवक पकड़े जाने के डर से पांचवीं मंजिल से नीचे कूद गया।  इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। 

पढ़ें:- शेयर में रकम डूबी तो सातवीं मंजिल से कूदा युवक, तड़पकर मौत

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार निवेदिता कुंज में सिविल अधिकारी अशोक राजपूत रहते हैं। इसी सोसाइटी में रजावला (अलीगढ़) निवासी पवन (23) नाम का युवक लिफ्टमैन की नौकरी करता था। वह शुक्रवार रात करीब दो बजे अशोक राजपूत के घर में घुस गया। 
विज्ञापन


घर में आवाज सुनकर अशोक राजपूत जग गए और उन्होंने पवन को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। लेकिन किसी तरह पवन छूट गया और उसे  अशोक राजपूत पर चाकू से हमला कर दिया।  घायल होने पर अशोक चिल्लाने लगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

चेहरे पर मास्क लगा रखा था

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
इससे सोसाइटी के लोग वहां पहुंच गए। अशोक की पत्नी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो पवन ने उस पर भी हमला कर दिया। हालांकि वो बाल-बाल बच गईं। सोसाइटी के लोगों को अपनी तरफ आता देख पवन ने पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे वह सिर के बल गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। 

पढ़ें:- इनकम टैक्स अफसरों ने बुलाया तो बिल्डिंग के दूसरे माले से कूदा

पवन ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। उसने अशोक राजपूत के घर में घुसने के लिए सर्विस सीढ़ियों को इस्तेमाल किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। 

पवन आरकेपुरम में एकता विहार की झुग्गियों में अकेला रहता था। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां गांव में अकेली रहती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें