फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में पड़ा था संदिग्ध बोरा, लोगों ने खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 05 Sep 2017 10:38 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से हिला देने वाली खबर सामने आई है। एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने लाश को बोरे में बंद कर फेंका था। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी हत्या की गई। पढ़िए कौन है वो जिसकी बोरे में बंद लाश मिली। 
विज्ञापन


विजयनगर थाना इलाके के सुदामापुरी में एक बोरा पड़ा दिखाई दिया। संदिग्ध बोरे को देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बोरे को खोलकर देखा तो उसमें महिला का शव था। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरे को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई। पता चला की मरने वाली महिला का नाम पुष्पा है। जो रेलवे में वेंडर थी और पुराना विजयनगर में रहती थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले की पुष्पा के पति की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आपपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि रात को 3 बजे तक पुष्पा अपने घर में ही थी। उसके घर से नींद की कुछ गोलियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि पहले महिला को नींद की गोली खिलाई और फिर उसकी आबरू लूटी। लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि महिला की मौत कैसे हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें