फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटकी मिली विवाहिता, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नारायणबगड़। ब्लाक के पाली गांव में एक विवाहिता ने छत के कुंडे से लटकर जान दे दी। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
राजस्व उपनिरीक्षक अरविंद कुंवर ने बताया कि मंगलवार सुबह पाली के ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव की विवाहिता पूनम देवी (22) पत्नी परमेंद्र सिंह ने छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। इस पर राजस्व पुलिस गांव पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरविंद कुंवर ने बताया कि पूनम देवी का एक साल पहले परमेंद्र से प्रेम विवाह हुआ था। परमेंद्र पंजाब में किसी प्राइवेट नौकरी में है, जबकि पूनम के ससुर थराली में सरकारी नौकरी में हैं और यहीं पत्नी के साथ रहते हैं। पूनम पाली गांव में देवरानी के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर को खेती का काम करने के बाद पूनम घर लौटी और अकेली थी। मंगलवार सुबह जब पूनम के घर का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने दरवाजे को तोड़ा तो देखा पूनम का शव छत के कुंडे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक मायके पक्ष या अन्य की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें