चोटी कटने का सिलसिला जारी है। महिलाएं इस घटना से दहशत में हैं। ताजा मामला गोरखपुर का है जहां आठ और महिलाओं की की चोटी कट गई है। इसके बाद तबीयत बिगड़ने की वजह से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी अब्दुल नदीम की बेटी तैयबा नदीम की शनिवार को घर के अंदर चोटी कट गई।
उन्होंने बताया कि बेटी दोपहर में आंगन में काम कर रही थी। इसी बीच उन्हें कुछ अजीब महसूस हुआ। देखा तो चोटी कटी थी। वहीं रुस्तमपुर, आजाद चौक रहने वाली एक किशोरी ने भी चोटी कटने का दावा किया है। बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कनइल गांव निवासी कोदई की पुत्री प्रीति यादव (16) ने शनिवार को चोटी कटने का दावा किया।
ये भी पढ़ें- बंद मकान में कट गई दो और चोटी, मच गया हंगामा
पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक मुड़ेरी गढ़वा निवासी इजहार अंसारी की पत्नी समीउननिशा (45) खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक इमिलिया उर्फ बिजहरा निवासी संदीप की पत्नी सुनैना (30), पिपराइच क्षेत्र के कोनी गांव में कन्हैया पासवान की बेटी ज्योति (17), हरपुरबुदहट प्रतिनिधि के अनुसार हरपुर बुदहट क्षेत्र के गौनर निवासी रामू की पत्नी शीला तथा सहजनवां क्षेत्र के मुजौली निवासी हरिनंदन सिंह की पत्नी अंजली, बेलघाट प्रतिनिधि के अनुसार बसही गांव के सुरेंद्र लोहार की पत्नी निर्मला ने शनिवार को दिन में घर के अंदर ही चोटी कटने का दावा किया है। धुरियापार प्रतिनिधि के मुताबिक कोटिया निवासी रमेश कुमार की पुत्री शिल्पा (14) की भी चोटी कट गई है।