फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो युवतियों को पकड़ा 

Sun, 13 Aug 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

- सूचना के आधार पर रेड कर

- सूचना के आधार पर रेड कर दो युवतियों को पकड़ा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को सेक्टर-56 थाना पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों युवतियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-56 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद दहिया को सूचना मिली थी कि सुशांत टावर गोल मार्केट में ऑसम स्पा में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर प्रभारी ने आला अधिकारियों से नियमानुसार परमिशन लेकर रेडिंग पार्टी तैयार की।

टीम ने यहां एक बोगस ग्राहक भेजा जिसने यहां जाकर पूरी बात की। बोगस ग्राहक का रेडिंग पार्टी को इशारा मिलते ही रेड कर दी। इस दौरान यहां से दो युवतियों को टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन


मौका पाकर यहां से स्पा संचालक संजय ढाका फरार हो गया। टीम ने युवतियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद दहिया ने बताया कि शनिवार देर शाम युवतियों को अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है। जल्द ही स्पा सेंटर संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें