तेलंगाना में खेत और कार में एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें मिली हैं। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। हैदराबाद में आईटी हब के बाहरी इलाके में ये शव मिले हैं, रंगारेड्डी के शंकरपल्ली में नारसिंग थाना इलाके में आउटरिंग रोड के पास तीन शव एक खेत और दो शव एक कार में मिले हैं। मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे बताए जा रहे हैं।
30 साल के प्रभाकर रेड्डी और उनका 4 साल का बेटे एक कार में मृत पाए गए। जबकि कुछ दूर पर रेड्डी की पत्नी और दो बच्चों के शव पड़े हुए थे। लोगों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
#Telangana 5 of a family found dead under mysterious circumstances, 3 bodies recovered from one spot & two from a separate site in #Narsingi— ANI (@ANI) October 17, 2017
परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया है कि उनकी रेड्डी से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने पूरे परिवार के साछ श्रीकाकुलम जाने की बात कही थी। उसके बाद से ही उनका फोन बंद हो गया। जब पूरा परिवार वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में पुलिस की पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या या फिर हत्या के बिंदुओं की जांच कर रही है।