फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बांधकर पिता ने किया रेप, हुई गर्भवती

Mon, 25 Apr 2016 07:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नागपुर में एक शराबी पिता अपनी 15 साल की बेटी का पिछले आठ महीने से यौन शोषण कर रहा था। आरोपी ने किशोरी को बांधकर कई बार उसका बलात्कार भी किया। मामले की जानकारी तब हुई जब पड़ोस की महिलाओं ने किशोरी को देखा कि वह गर्भवती है।
विज्ञापन


महिलाओं ने इसके बाद एक एनजीओ को सूचना दी। एनजीओ की सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किशोरी को आरोपी पिता के चंगुल से मुक्त कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने किशोरी और उसके आरोपी पिता से पूछताछ की तो वहसी पिता की पूरी करतूत सामने आ गई। आरोपी पिछले आठ महीने से किशोरी को बंधक बनाकर रेप कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पिता बांधकर करता था रेप

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब आठ महीने पहले जब वह बीमार थी तो उसके पिता ने उसका बलात्कार किया था। इसके ‌बाद फिर वह जब भी शराब पीकर आता उसे बांधकर जबरदस्ती उसका रेप करता था।

किशोरी ने बताया कि शुरू में तो पहले कभी कभी ऐसा करता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह आए दिन उसके साथ ऐसा करता था। पीड़ित किशोरी नौवीं कक्षा में पड़ती है।

मामला नागपुर जिले के करीब 100 किमी दूर बरद पौणी नाम के गांव का है। किशोरी की मां दो-तीन साल पहले गुजर गई थी। पीड़िता का 10 साल का एक छोटा भाई भी है जो चोरी में पकड़े जाने के कारण बाल सुधारगृह में भेजा गया है।

पुलिस ने अरोपी धनराज इरपते को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें