फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ के साथ शादी करने से 17 साल की लड़की ने किया मना तो हुई हत्या

Mon, 06 Jun 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
किशोरी की हत्या में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर में 17 साल की युवती की गोली मार कर हत्या कर दी गई। किशोरी की बुआ उसकी शादी किसी अधेड़ शख्स से कराना चाहती थी पर किशोरी ने शादी करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि अधेड़ से शादी न करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी दरम्यान बुआ के बेटे ने किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस को शक है कि हत्या से पहले किशोरी से दुष्कर्म भी किया गया। शनिवार को पुलिस ने किशोरी के कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा ताकि मामले की ठीक से तहकीकात की जा सके। पुलिस ने किशोरी के मामा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

किसी और से प्यार करती थी आरती

घटनास्‍थल का मुआयना करती पुलिस
दिबियापुर की किशोरी आरती की हत्या में उसके दो फुफेरे भाइयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है।

आरती इंद्रानगर में रहने वाली अपनी बुआ अनीता के घर पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को सुबह आरती का शव अनीता दोहरे के घर से मिला था। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

बताया जा रहा है कि आरती की बुआ किसी अधेड़ से उसकी शादी कराना चाहती थी जबकि आरती किसी और से फोन पर बात करती थी। इसी बात को लेकर बुआ और उसके छोटे बेटे ने आरती की पिटाई की और फिर गोली मार दी।

तीन आरोपी लड़के गिरफ्तार हो गए हैं लेकिन अभी बुआ अनीता फरार है। पुलिस ने कहा है कि उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें