फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हैवान शिक्षक ने छात्रा की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालीं

Fri, 18 Aug 2017 05:18 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
मऊ में जिला मुख्यालय स्थित एक मुहल्ले की रहने वाली 12वीं की छात्रा विद्यालय में बायोलॉजी पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा की अश्लील फोटो खींच ली। आरोप है कि वो उन फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है। छात्रा की शिकायत पर विद्यालय प्रशासन ने शिक्षक को बाहर तो कर दिया, लेकिन अब वह छात्रा के साथ उसके परिवार के लोगों को धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवली पुलिस से की। लेकिन पुलिस उसे 1090 पर शिकायत करने की बात कहकर टाल दिया। जबकि 1090 पर फोन करने पर उन्होंने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देने को कहा। छात्रा और उसके परिवार के लोग भयभीत हैं। तीन दिन बाद गुरुवार को एएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई।

पीड़ित छात्रा के अनुसार आरोपी शिक्षक विद्यालय में उसको बायोलॉजी पढ़ाता था, वह उससे ट्यूशन भी पढ़ने लगी। इस दौरान शिक्षक की नियत खराब हो गई। जुलाई में उसने छात्रा के संग छेड़खानी की। छात्रा ने इसकी शिकायत परिवार के सदस्यों के साथ-साथ विद्यालय में की। परिवार के लोगों ने शिक्षक को भगा दिया, जबकि स्कूल प्रशासन ने भी जुलाई के अंत में उसे स्कूल से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षक तरह-तरह से छात्रा और उसके परिवारीजन को परेशान करते हुए धमकियां देने लगा। पीड़िता की अनुसार फर्जी आईडी बनाकर शिक्षक उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा, साथ ही पिता को धमकी देता है। शिक्षक की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने 07 अगस्त को शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

वहां पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाए उसे 1090 पर शिकायत करने को कही। जब पीड़िता ने उसी दिन 1090 पर शिकायत की तो उन्होंने कोतवाली में प्रार्थना-पत्र देने को बोला। तीन दिनों तक छात्रा आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकने के बाद गुरुवार को एएसपी शिवाजी शुक्ला से मिली, तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई।

चुनावी बैठक के कारण वे जिले से बाहर थे। पीड़़िता अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला से मिली थी। एएसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कल तक आरोपी गिरफ्तार होगा।
विज्ञापन


अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें