फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक को पीटा, कमरे में किया बंद

Tue, 20 Mar 2018 03:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
teacher student
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के एक गांव में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक को छात्रा से छेड़छाड़ करने पर सोमवार दोपहर गांववालों ने जमकर पीटा। फिर उसे कमरे में तब तक बंद करके रखा, जब तक पुलिस नहीं आ गई। बीएसए ने आरोपी शिक्षक महेंद्र सिंह को निलंबित कर निगोही और सिंधौली के खंड शिक्षाधिकारियों को संयुक्त जांच सौंप दी है।

विज्ञापन


बताते हैं कि सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे शिक्षक महेंद्र सिंह ने कक्षा आठ की छात्रा को अपने कक्ष में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उस समय स्कूल के छात्र खेलने में व्यस्त थे। इसी बीच स्कूल आए एक ग्रामीण की नजर शिक्षक पर पड़ गई। उसने छिपकर देखा तो शिक्षक छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था। छात्रा इसका विरोध तो कर रही थी, मगर डर की वजह से शोर नहीं मचा पा रही थी।

ग्रामीण ने मामले की जानकारी गांव पहुंचकर अन्य लोगों को दी। इसके बाद छात्रा के परिवार वाले व गांव के काफी लोग स्कूल पहुंचे और शिक्षक को पकड़ लिया। शिक्षक ने लोगों से माफी मांगते हुए छोड़ने के लिए कहा, लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी। उसे जमकर पीटा और कमरे में बंद कर दिया। फिर यूपी 100 को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने शिक्षक को सुपुर्द कर दिया। बाद में सीओ तिलहर मंगल सिंह ने भी गांव पहुंचकर मौका मुआयना कर लोगों से मामले की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें