एक तांत्रिक ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर हवस का शिकार बनाया। जब छात्रा को ये पता चला कि उसका प्रेमी शादीशुदा है और चार बच्चों को बाप है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा को दातागंज क्षेत्र के एक तांत्रिक ने प्रेमजाल में फंसाकर यौन उत्पीड़न किया।
पढ़ें:- मध्य प्रदेश: फिर शर्मसार हुई खाकी, महिला कांस्टेबल ने लगाए एडिशनल एसपी पर यौन उत्पीड़न के आरोप
खुद को कुंवारा बताकर शादी कर ली पर बाद में भेद खुला कि वह तो शादीशुदा और चार बच्चों का पिता है। छात्रा ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने एसओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
छात्रा ने बताया कि दातागंज के रहने वाले तांत्रिक ने खुद को अविवाहित बताकर उससे प्यार का नाटक किया। जब छात्रा ने शादी की जिद की तो तांत्रिक ने कोर्ट मैरिज का रजिस्ट्रेशन भी कराया।