यूपी में खाकी फिर दागदार हुई है। एक पुलिसवाले ने चौकी में ऐसा घिनौना काम किया कि लोग सहम गए। पुलिसवाले की काली करतूत से लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए क्या है पूरा माजरा ?
घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। रामपुर के केमरी थाना इलाके के भंवरका चौकी में तैनात दरोगा ने यूपी पुलिस के चेहरे को शर्म से झुका दिया है। आरोप है कि दरोगा ने पांच साल की बच्ची को बुरी नीयत से कमरे में बंधक बना लिया। आरोपी उससे दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था।
पढ़ें:- 6 साल की मासूम बोली- दादाजी रात में मेरे साथ करते हैं गंदी बात
जब कमरे से बच्ची की रोने की आवाज आई तो ग्रामीण और अन्य पुलिसवाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो दरोगा और मासूम दोनों नग्न हालत में मिले। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ भी गांव पहुंचे, जहां पर उन्होंने आरोपी दरोगा के साथ ही सिपाहियों के भी बयान दर्ज किए। दरोगा के निलंबन और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।
पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि चौकी में तैनात दरोगा तेजवीर शनिवार की दोपहर में चौकी में ही बने अपने कमरे पर था। चौकी के पास ही गांव की ही पांच साल की बालिका खेल रही थी। दरोगा ने उसे अपने पास बुला लिया और बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया।
पढ़ें:- लूटपाट करने आए बदमाशों की खराब हुई नीयत, विवाहिता से किया रेप, विरोध करने पर मारी गोली
गनीमत यह रही कि ग्रामीण और सिपाहियों की नजर अचानक दरोगा की इस हरकत पर पड़ गई और किसी तरह दरोगा के कमरे का दरवाजा खुलवाया। उन्होंने मासूम बच्ची को बाहर निकाला।
सीओ तेज बहादुर ने सिपाहियों के भी बयान लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। फिलहाल, दरोगा के निलंबन की कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।