ऐसा क्या हुआ जो 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार को ही वो अपने पिता के श्राद्ध से लौटा था। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में 12 वीं में पढ़ने वाले छात्र ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार को वह अपने पिता के श्राद्ध में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के बाद वह अपने स्कूल के पास ही कुमारी चंद्रकांता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कमरे में देर रात किसी वक्त फंदे पर झूल गया।
सुबह उसकी लाश फंदे से लटकती देखी गई। परिवार वालों और कालेज प्रबंधन का कहना है कि छात्र सिरदर्द की पीड़ा से परेशान रहता था। उसका इलाज भी लखनऊ चल रहा था। उसी से परेशान होकर उसने जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी आत्महत्या की पुष्टि की है।
पढ़ें:- जीएसटी के खौफ में युवा कारोबारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
गांव लाखुन निवासी कपिल जायसवाल(17) खमरिया के चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12 वीं का छात्र था। स्कूल प्रबंधक प्रेमकांत ने अपने ही दूसरे विद्यालय कुमारी चंद्रकांता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ऐसे छात्रों का रहने का प्रबंध कर दिया था जो दूर दराज के थे।