फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने छात्रा पर फेंका LOVE लेटर, मर्दानी ने पीट-पीटकर किया ये हाल

Sun, 10 Sep 2017 05:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक छात्रा से मनचलों को छेड़छाड़ करना भारी पड़ पया। मर्दानी मनचलों पर कहर बनकर टूट पड़ी और उनके साथ जमकर मारपीट की। आसपास के लोगों ने भी उनपर हाथ साफ किया। 
विज्ञापन


घटना मुरादाबाद के गजरौला की है। यहां ट्यूशन से लौट रही इंटर की एक छात्रा के साथ तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की। बाइक सवार मनचलों ने छात्रा पर सरेराह प्रेमपत्र फेंक दिया। इससे गुस्साई छात्रा ने मनचलों को रोका और पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोग भी मनचलों पर हाथ साफ करने से पीछे नहीं हटे। हालांकि माफी मांगने पर मनचलों को छोड़ दिया। 

पढ़ें:- छात्रा ने पुलिस के सामने चप्पलों से उतारा आशिकी का भूत, देखें तस्वीरें

इंटर की छात्रा केमेस्ट्री का ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। रास्ते में पीछे से आए मोहल्ले के ही बाइक सवार तीन मनचलों ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। छात्रा के पास से बाइक निकालकर प्रेम पत्र छात्रा पर फेंक दिया। एक मनचले ने प्रेम पत्र पढ़कर जवाब देने को भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
छात्रा ने उस कागज को उठाया और देखने लगी। इस बीच मनचले बाइक मोड़कर फिर छात्रा की ओर आने लगे। मनचलों की हरकत देख छात्रा का गुस्से में मर्दानी बन गई। उसने मनचलों को रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी। मनचलों की पिटाई होते देख छात्रा के सहपाठी और आसपास के लोगों ने भी उनकी धुनाई शुरू कर दी। 

पढ़ें:- स्कूटी से कर रहा था बहन का पीछा, भाइयों ने किया ये हाल

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मार खाकर मनचलों का होश ठिकाने आ गया और वह माफी मांगने लगे। मोहल्ले के युवक होने के चलते लोगों ने उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। 

गजरौला थानाध्यक्ष नीरज कुमार का कहना है कि नगर में ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी व मनचलों की धुनाई की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें