फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात देखने गई 6 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Apr 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
minor rape
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्दार्थनगर में एक 6 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची घर से बाहर एक बारात देखने के लिए निकली थी। बच्ची के पिता ने कहा कि वह न्याय चाहते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर से भी इंसानियत को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया था।यहां एक पिता ने गैंगरेप के लिए बेटी को गिफ्ट के तौर पर अपने दोस्तों को सौंप दिया। जिसके बाद सभी दोस्तों ने कथित तौर पर बेटी के साथ गैंगरेप किया और बाद में पिता ने भी दुष्कर्म किया। 

इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता (50 साल) ने 15 अप्रैल की शाम अपने दोस्त मान सिंह को घर पर बुलाया। इसके बाद उसने अपनी बेटी को मान सिंह के साथ बाइक से जाने को कहा। वह उसे लेकर तीसरे दोस्त मेराज के घर ले गया जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वहां ले जाकर उसे 18 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। मेराज के परिजन घर पर नहीं थे इसलिए आरोपियों ने उस जगह को चुना और वहां गैंगरेप किया। इसके बाद वह सोमवार शाम अपने घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। फिर दोनों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

सीतापुर के एसपी सुरेश ए. कुलकर्णी ने बताया कि उसके पिता ने नवंबर 2017 में भी उसके साथ रेप किया था। जिसके बाद गांव के लोगों ने पंचायत बुलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता को इसी साल फरवरी में जमानत मिली है।
विज्ञापन




   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें