फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप से पीड़ित लड़की ने आग लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कहा खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

Tue, 11 Sep 2018 09:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में गैंगरेप पीड़ित लड़की ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में पुलिस और लड़की के मृत्यु पूर्वक दिए बयान में विरोधाभास नजर आ रहा है। जलने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई लड़की और उसके परिवार ने कहा कि उसने ये कदम दुष्कर्म से आहत होकर उठाया था। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की ने अपने बयान में कहा था कि वह खाना बनाते समय दुर्घटनावश जल गई। हालांकि परिवार की तहरीर को आधार मानकर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि लड़की के जलने की सूचना पर जब पुलिस पहुंची और उसे उपचार के लिए लाया गया तो उस दौरान पुलिस से बातचीत व मृत्यु पूर्व बयान में उसने अपने साथ गांव के ही सोनू व ललित द्वारा शौच को जाते समय बाइक पर जंगल में गांव से दूर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई थी। साथ में यह भी बताया कि खाना बनाते समय वह अचानक जल गई है।

दूसरी ओर पिता ने किशोरी द्वारा दुष्कर्म से आहत होकर आत्महत्या करना बताया है। इसी आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एसएसपी ने बताया कि यह किशोरी दो दिन पहले पुलिस को रात करीब 12 बजे गांव के पास मिली थी। उस समय पूछने पर उसने पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल आना बताया था। इसके बाद पुलिस उसे घर छोड़ने गई थी। पिता ने पुलिस के पूछने पर बताया कि वह छत पर सो रही थी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें