फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे लूट मामला: तीन ड्रमों में भरा 10 करोड़ का कैश लूटा

Thu, 30 Jun 2016 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
ठाणे में 10 करोड़ की लूट में पुलिस को नए तथ्य मिले हैं। पुलिस ने बताया है कि नौ करोड़ 16 लाख की लूटने करने वाले सात लोग थे जो दो कारों में आए थे।
विज्ञापन


जिस कैश मैनेजमेंट कंपनी में लूट को अंजाम दिया गया है वहां प्लास्टिक की ड्रमों में कैश रखा जाता था। लूटी गई नौ करोड़ से ज्यादा की रकम तीन ड्रमों में थी। लुटेरों ने ड्रम समेत कैश ले गए। 

मिड-डे के अनुसार, कैश के साथ ही लुटेरे छह मोबाइल फोन, दो डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर मशीन जिसमें सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड होता था ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया क्यों हुई लूट

लूट के बाद इलाके के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कंपनी का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि जब इतनी बड़ी मात्रा में नकदी का कारोबार हो रहा था तो इस बारे में पु‌लिस को सूचित किया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि कंपनी की लापरवाही के चलते ही लूट हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और इस पर एक टीम काम कर रही है।

पुलिस को लूट करने वाले संदिग्‍धों की सीसीटीवी फुटेज पास की दुकानों और स्कूल से मिल गई है। फुटेज के मुताबिक पुलिस ने दावा किया है कि लुटेरे दो कारों, एक इको और दूसरी जाइलो कार थी। पुलिस ने कहा कि जाइलो कार पर टूरिस्‍ट नंबर प्लेट थी। पुलिस को आशंका है कि कंपनी में काम करने वाले किसी कर्मचारी का भी इसमें रोल हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें