एक बार फिर गुरु और शिष्य का रिश्ता कलंकित हुआ है, एक नाबालिग छात्रा के साथ प्रिंसिपल ने ऐसी हरकत की सह ना पाई वो। पढ़ें पूरी खबर...
घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। रामपुर कारखाना इलाके के एक कॉलेज में सातवीं की छात्रा के साथ प्रधानाचार्य ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने जब शाम को माता-पिता को बताया तो वो आग बबूला हो गए।
पढ़ें:- पत्नी की हत्या कर गुनाह छिपाने के लिए किया ऐसा कांड पुलिस भी रह गई हैरान
जब छात्रा के घर वाले प्रधानाचार्य की शिकायत पुलिस में करने जाने की तैयारी थे। इसी दौरान आरोपी प्रधानाचार्य पहुंच कर सुलह का दबाव बनाने लगा। इस पर गांववालों ने प्रधानाचार्य को घेर लिया। प्रधानाचार्य एक घर में जा छिपा।
पुलिस वालों ने उसे बाहर निकलवाने की कोशिश की, लेकिन प्रधानाचार्य पिछले रास्ते से भाग गया। पीड़िता थानाक्षेत्र के एक गांव इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी सुबह 8.30 बजे स्कूल गई थी। नौ बजे के करीब प्रधानाचार्य ने छात्रा को विद्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में बुलाया और अश्लील बातें करने लगा।
highway gang rape
विरोध करने पर जबरदस्ती का प्रयास करने लगे। छात्रा किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाकर घर चली आई। शाम को उसने अपने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद छात्रा के माता-पिता प्रधान के घर पहुंचे।
पढ़ें:- घर में घुसकर दरिंदों ने किया था गैंगरेप, फोन पर धमकी से मिलने से परेशान छात्रा ने किया आत्मदाह
इसके बाद गांव के लोग थाने जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच आरोप प्रधानाचार्य साथियों के साथ आ धमका और सुलह के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान गांववाले आरोपी और उसके साथियों को घेर लिया।
पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़ा। इस बीच प्रधानाचार्य मौका पाकर भाग निकला। रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया गया।