चर्चित आएशा मीरा मर्डर केस में कभी आजीवन कारावास की सजा पाने वाले सत्यम बाबू को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। बरी होने के बा होने के बाद वे राजमुंदरी जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें जेल से लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।
AP:Satyam Babu who was sentenced to life term in Ayesha Meera murder case,released from Rajahmundry Jail after being acquitted by High Court
— ANI (@ANI_news) April 2, 2017
अपने रिहाई पर सत्यम बाबू ने कहा कि सच की जीत हुई है, और अब आयशा मीरा केस के असल आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचेंगे। सत्यम बाबू के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक नेता का बेटा हाथ न आए इसलिए उन्हें इस केस में धकेल दिया गया।
At last truth has won, I suffered in jail for eight years. Now the real culprits in Ayesha Meera case should be punished: Satyam Babu pic.twitter.com/2MgMQvESLc
— ANI (@ANI_news) April 2, 2017
बता दें कि इस केस में मारी गई आएशा मीरा एक फार्मेसी स्टूडेंट थी। साल 2007 में उसकी लाश इब्राहिमपट्टनम में एक लेडीज हॉस्टल के बाथरूम में मिली। लाश मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। मौके पर सुसाइड नोट बरामद किया गया, जिसमें लिखा था कि ऑफर ठुकराए जाने के कारण उसे मारा गया है।
इस बीच सत्यम बाबू को दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया, लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आया जब सत्यम बाबू ने आएशा के कत्ल की बात कबूल ली। सितंबर 2014 में उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। लेकिन उन्हें अब रिहा कर दिया गया है।