फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक को ट्विटर पर रेप की धमकी, सोशल मीडिया में उबाल

Sat, 30 Sep 2017 06:11 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
पंखुड़ी पाठक
विज्ञापन
अब महिलाएं सोशल मीडिया पर भी सुरक्षित नहीं है। समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक को एक शख्स ने ट्वीट कर रेप की बात कही। इसके बाद पंखुड़ी पाठक ने उस युवक की प्रोफाइल और धमकी के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर डाल दिए। 
विज्ञापन


पंकज शुक्ला नाम के इस शख्स ने अपनी प्रोफाइल में यूपीपीसीएल का कर्मचारी लिख रखा है। फोटो में दिख रहा है कि पंकज ने लिखा है, 'बलात्कार तो तुम्हारा भी होना चाहिए, तुम बच कैसे गईं' 
  This man who works in @UPPCLonline says I should be raped. Will @ptshrikant @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Uppolice take any action against him? pic.twitter.com/R7Q0IRIdiF — Pankhuri Pathak (@pankhuripathak) September 29, 2017
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को दी शिकायत

पंखुड़ी पाठक
इसके बाद उन्होंने यूपी के मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुख्य सचिव, सीएम ऑफिस और उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्वीट किया। साथ ही लिखा कि मुझे ऑनलाइन धमकी दी गई है कि मेरा भी रेप हो जाएगा। लेकिन ख़बर लिखे जाने तक पाठक के ट्वीट पर इनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

अब पंखुड़ी पाठक ने इस मामले में दिल्ली के मायापुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें घटना की पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही आरोपी का मोबाइल नंबर पर लिखा है। 

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के वक्त पंखुड़ी पाठक काफी चर्चा में रही थीं। एसपी प्रवक्ता होने की वजह से वह टीवी में होने वाली बहस के पैनल में रहती थीं। 
  I hv filled a complaint with @DelhiPolice against UPPCL employee Pankaj Shukla. Expect @CMOfficeUP @ptshrikant to sack this man now. pic.twitter.com/CLXvr5AtnG — Pankhuri Pathak (@pankhuripathak) September 30, 2017
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता - फोटो : ani
वहीं पंखुड़ी पाठक के मामले में नोएडा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

Thanks to @samajwadiparty workers from Noida for filing a complaint with @noidapolice . I hope @Uppolice will take the required action nw. pic.twitter.com/auYo3PavB3— Pankhuri Pathak (@pankhuripathak) September 30, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें