फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा की शादी विवाद, इस बार बहन ने लगाया आरोप

Wed, 17 Aug 2016 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट स्टार रविंद्र जडेजा की शादी से जुड़ा एक और विवादित मामला सामने आया है। इस बार मामला पैसो को लेकर जिसमें शदी में फूड सर्विस देने वाली कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप है।
विज्ञापन


मुंबई मिरर की खबर के अनुसार जडेजा की बहन नैना जडेजा ने एबसॉल्ट इवेंट्स कंपनी से खासी नाराज है। उन्होंने 6 लाख रुपये न लौटाने के चलते कंपनी और तीन लोगों के खिलाफ राजकोट के थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

नैना का कहना है कि कंपनी को शादी की शुरुआत में 11 लाख में खाने का काम दिया गया था लेकिन काम न ठीक लगने की वजह से उनसे काम वापस ले दूसरी कंपनी को दे दिया गया।  लेकिन शादी को 4 महीने हो गए है लेकिन कंपनी एडवान्स में दिए 6 लाख रुपये लौटा नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों में रहते हैं जडेजा

रविंद्र जडेजा - फोटो : T
रिर्पोट्स के मुताबिक नैना ने जब कंपनी पर पैसों के लिए जोर डाला तो उन्हें धमकी दी गई है साथ ही कंपनी ने मालिक ने अपने फोन स्वीच ऑफ भी कर दिए हैं। नैना की ओर से कंपनी के मेनेजर श्याम त्रिवेदी, केवल पटेल और उर्वी बावरिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। 

17 अप्रैल को हुई जडेजा की शादी से एक और बड़ा विवाद जुड़ा है जब उनकी शादी में ओपन फायरिंग कर कानून तोड़ा गया था। इतना ही नहीं जडेजा को हाल ही में गिर नेशनल पार्क में कानून तोड़ बाघों के साथ सेल्फी लेने के चलते जुर्माना भरना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें