फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी की रात आई थी हैदराबाद घूमने, दरिंदों ने बंधक बनाकर लूटी आबरू

Fri, 18 Aug 2017 08:36 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
घूमने के लिए हैदराबाद आई दिल्ली की एक 22 वर्षीय युवती के साथ 15 अगस्त की रात को हैदराबाद गेस्ट हाउस में पिस्टल के बल पर दु्ष्कर्म किया गया। यह दर्दनाक घटना हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को पिस्तौल जैसी दिखने वाली एक सिगरेट लाइटर दिखाकर डराया। बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के श्रीनिवास ने कहा कि बृहस्पतिवार को युवती ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने कहा कि 15 अगस्त की रात को नशे की हालात में चार लोग गेस्ट हाउस के उस रूम में घुस आए।

उसने आगे बताया कि उसमें से लगभग 35 साल का एक शख्स उसे पास के ही अपने एक रूम में ले गया और उसके साथ कुकृत्य को अंजाम दिया। श्रीनिवास ने बताया कि युवती हैदराबाद के विभिन्न स्थानों पर घूमने के लिए एक अन्य महिला और एक पुरुष के साथ आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल
बाकी दोनों लोग गेस्ट हाउस के एक अन्य रूम में रुके थे। आंध्र प्रदेश के रहने वाले चारों आरोपियों ने जब गेस्ट हाउस में दोनों महिलाओं को देखा तो वे एक महिला के कमरे में घुसे गए और पिस्तौल जैसे दिखने वाले लाइटर से डराकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में पुलिस ने बलात्कार और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें