फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की गोली लगने से मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पलटी कहानी

Thu, 09 Mar 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दुष्कर्म पीड़िता की गोली लगने से मौत पर बवाल मच गया है। इस केस में मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पति का कहना है कि तीन दिन पहले महिला के साथ गैंगरेप हुआ था। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट दूसरी ही कहानी कह रही है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, महिला से दुष्कर्म उसकी मौत से करीब 8-10 घंटे पहले ही हुआ। जबिक महिला के पति ने सिर्फ आत्महत्या की तहरीर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, महिला की पेट में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय घर में तीन वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटा मौजूद था। पति का कहना है कि पत्नी बीमार चल रही थी और वह उसके लिए दवा लेकर लौटा तो महिला का शव बरामदे में पड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पति ने बताई पूरी वारदात

पति का आरोप है कि पांच मार्च को पत्नी दवा लेने गई थी। तभी गांव निवासी एक व्यक्ति उसे बाइक पर बैठाकर नवीगंज स्थित एक टेंट हाउस की दुकान पर ले गया। वहां बंधक बनाकर साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह सात मार्च को दवा लेने चला गया, लेकिन घर लौटा तो पत्नी ने कथित तौर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

डर के चलते उसने घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की। मौत की गुत्थी इसलिए उलझ गई है क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक गोली लगने से पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। गोली महिला ने खुद मारी है इस पर भी संदेह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें