फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामरहीम की लक्जरी कारों से जुड़ा ये खुलासा आपको चौंका देगा

Thu, 28 Sep 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- Presented by : अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम के बारे में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं...ताजा खुलासा उनकी लक्जरी कारों के बारे में हैं..जो आपको चौंका देगा...
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस को पता लगा है कि छापे के दौरान मिली लेक्सस कारों के रजिस्ट्रेशन में भी जमकर धांधली करते हुए कर चोरी की गई थी। दूसरी ओर करोड़ों  की कीमत वाली इन कारों का रजिस्ट्रेशन भी अलग-अलग नामों से किया गया है।

लॉन्च होने से पहले ही बाबा के पास पहुंची कार

ये लेक्सस कार भारतीय बाजार में 24 मार्च 2017 को लॉन्च हुई थी, लेकिन हैरानी की बात है कि  उसके पहले ही ये बाबा के बेड़े में शामिल हो चुकी थी। विदेशों से कारों को आयात करने में 120 प्रतिशत ड्यूटी लगती है।
 
खुफिया शाखा के अधिकारियों के मुताबिक डेरे में बिना नंबर प्लेट के मिली इन कारों का रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड से भी मेल नहीं खाता। जब्त कारों के इंजन नंबरों से भी इन बातों का खुलासा हो जाता है। हरियाणा पुलिस ने सिरसा में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जो पूरे मामले से जुड़े गिरोह की तलाश करेगी।
विज्ञापन

अलग-अलग नामों से कार का रजिस्ट्रेशन

दस्तावेजों के अनुसार, कुछ कारों का रजिस्ट्रेशन डेरा के नाम पर, कुछ का सतनाम फोर्स के नाम पर तो किसी का डेरा से संबंधित कंपनियों के नाम पर पंजीकरण हैं।

पंचकूला के एसआईटी प्रभारी ने डेरा के अध्यक्ष वीपशस्ना इन्सां से इस बारे में पूछताछ की है। एसआईटी ने कारों के मैन्युफैक्चरिंग साल और दूसरी जानकारियों के बारे में रिपोर्ट मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें