फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के टॉयलेट में मोबाइल छिपाकर महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता था रेलवे कर्मचारी

Tue, 27 Jun 2017 03:42 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी द्वारा टॉयलेट में मोबाइल छुपाकर महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का मामला आया है। आरोपी रेलवे कर्मचारी पर ट्रेन के टॉयलेट में छेड़छाड़ करने की बात का पता एक महिला की सतर्कता से चला है, जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत आरपीएफ से की। सूचना के बाद  रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


मामला गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का है। रेलवे कर्मचारी की संगीन हरकत का पता एक 50 साल की महिला की सतर्कता की वजह से चला है। दरअसल,  ठाणे की मानपाड़ा की रहने वाली महिला ए-1 कोच की टॉइलट में गई। जहां उसकी सतर्कता के चलते उसकी नजर टॉयलेट में छिपाकर लगाए गए मोबाइल फोन पड़ी। महिला जब टॉयलेट से बाहर निकली तो उस समय आरोपी सलीम शेख बाहर ही खड़ा था, जिससे महिला को उसके बारे में पता चलने के बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुंरत आरोपी को अपनी कंस्टडी में ले लिया। आरोपी की आयु 31 साल है और वह कल्याण इलाके का रहने वाला है। सलीम शेख रेलवे में एसी मैकेनिकल कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। बता दें कि आरोपी अगर मामले की जांच के बाद दोषी पाया जाता है तो अधिकारियों के अनुसार उसे निलंबन का सामना करना होगा। झांसी जीआरपी को ट्रेन के टॉइलट से मिले मोबाइल फोन से महिलाओं के बनाए गए कई वीडियो मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें