फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर विवाद में फंसीं राधे मां, SHO की कुर्सी पर जा बैठीं, पुलिस नतमस्तक

Thu, 05 Oct 2017 12:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
थाने के भीतर एसएचओ की कुर्सी में राधे मां
विज्ञापन
खुद को धर्मगुरु मानने वाली राधे मां एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार विवादों की वजह एक तस्वीर है, जिसमे राधे मां कानून का मजाक बनाती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात तो ये है कि खुद पुलिस वाले इस काम में उनकी मदद करते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

Self styled god woman Radhe Ma welcomed at Vivek Vihar police station in Delhi, sat on chair of SHO pic.twitter.com/0hbkTLpr5K — ANI (@ANI) October 5, 2017
मामला दिल्ली के विवेक विहार थाने का है, जहां विवादास्पद धर्मगुरु राधे मां एसएचओ की कुर्सी पर विराजमान दिख रही हैं। कमरे में कुछ पुलिस वाले भी भक्त की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। हद तो तब हो जाती है जब थाने के अंदर जुटी भक्तों की भीड़ के साथ पुलिस वाले भी राधे मां की जय-जयकार करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

एसएचओ को हटाया गया

तस्वीर को देखकर ये अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि ये वाकई पुलिस थाना है या राधे मां का दरबार। खाकी वर्दी की इज्जत से बेपरवाह एसएचओ संजय शर्मा भक्त की मुद्रा में हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने वर्दी के ऊपर मातारानी की चुनरी भी डाल रखी है। मीडिया में खबर आने के बाद दिल्ली पुलिस ने एसएचओ को हटा दिया है।
SHO Vivek Vihar Sanjay Sharma sent to district lines: Joint CP Eastern Range — ANI (@ANI) October 5, 2017
  राधे मां के आने की खबर लगते ही थाने के भीतर और बाहर भक्तों की कतार लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई में प्रकाशित ये तस्वीर कब की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। आपको बता दें कि विवादित धर्म गुरु राधे मां पर दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और धमकाने समेत कई तरह के आरोपों से घिरी हुई हैं।
विज्ञापन

राधे मां फर्जी संत घोषित

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद संतों की एक संस्था ने बकायदा बैठक कर देशभर के फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की थी। राधे मां का नाम भी फर्जी संतों की इस सूची में शामिल था।
#WATCH Policemen seen singing with self styled god woman Radhe Ma in Delhi's GTB Enclave pic.twitter.com/XOIAr2vKHf — ANI (@ANI) October 5, 2017
ऐसे में पुलिस स्टेशन जैसी जगहों पर राधे मां जैसी स्वयंघोषित धर्मगुरुओं का पहुंचना वाकई चिंताजनक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें