फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दीवार पर दे मारा प्यासे कैदी का सिर, मौत से बवाल

Tue, 23 Aug 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा/मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा/मैनपुरी
विज्ञापन
उत्‍तर प्रदेश में मैनपुरी के आगरा रोड की गिहार कालोनी निवासी बिरजू गिहार की जेल में मौत होने से गुस्साए परिजनों और कैदियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बिरजू पेशी पर आया ‌था। पेशी से लौटते वक्त उसकी हालत बिगड़ गई और इसके बाद उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गौरतलब है कि बिरजू 20 अगस्त को एक मोर मारने के आरोप में जेल गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

पानी मांगा तो पुलिस ने दीवार में मारा सिर

मैनपुरी में जेल में बवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा/मैनपुरी
मंगलवार को पेशी पर आया था और इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों का आरोप है कि बिरजू को प्यास लगी थी, उसने पुलिस वालों से पानी मांगा लेकिन पानी देने की बजाए पुलिसवालों ने उसका सिर दीवार पर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने इसी आरोप के आधार पर पुलिस और जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

मोर मारने के आरोप में जेल जाने वाले बिरजू पर डकैती समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें