किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक मॉल में जिस्मफरोशी का गंदा धंधा चल सकता है। जब स्पा सेंटर पर छापा मारा तो पुलिस भी हैरान रह गई। पढ़िए कहां चल रहा था ये धंधा?...
घटना छत्तीसगढ़ के रायपुर की है। पुलिस को राजेंद्र नगर में एक मॉल में स्पा सेंटर पर सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने एक युवक को ग्राहक बनाकर वहां भेजा और लड़की का सौदा कराया।
पढ़ें:- होटल के कमरों में ऐसे हालत में मिले युवक-युवतियां, देखकर पुलिस के पैरों तले खिसकी जमीन
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर छापा मारा, यहां से पुलिस ने स्पा चलाने वाली महिला समेत पांच युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मौके से पुलिस ने कुछ शक्तिवर्धक दवाई और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पढ़ें:- होटल में होता था 'गंदा काम', 7 दिन के लेती थीं 15 हजार, रोज आते थे रइसजादे
पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जाता था। 25 हजार रुपये में लड़की का सौदा किया जाता था। इसके अलावा स्पा सेंटर को चलाने वाली महिला सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को लड़की भेजती थी। ग्राहकों के लिए बनाए व्हाट्सएप ग्रुप पर लड़की का फोटो भेजा जाता था। पुलिस गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ में जुटी है।