फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बहन के मोबाइल में प्रेमी से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुन खौल गया खून, और फिर...

Sat, 21 Oct 2017 03:55 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक भाई ने अपनी बहन के फोन में कॉल रिकॉर्डिंग सुनी तो उसका खून खौल गया। फिर उसने ऐसा कांड किया कि पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए उसने क्या किया...


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की बीबीनगर थाना पुलिस ने इमरान हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। बताया गया कि इमरान की प्रेम प्रसंग की वजह से प्रेमिका के भाई और उसके साथी ने हत्या कर दी थी।

पढ़ें:- बेटे ने ही की थी बाप की हत्या, फिर लाश के साथ की हैवानियत, इस क्लू से खुला राज

परतापुर गांव के रहने वाले इमरान का 29 सितंबर को परतापुर-माधपुर मार्ग पर एक पोखर में शव मिला था। इमरान इंडिगो कार टैक्सी के रूप में चलाता था। परिजनों के अनुसार घटना से एक दिन पूर्व कुछ लोग इमरान की कार किराए पर ले गए थे। 


29 सितंबर को इमरान का शव मिला था जबकि उसकी कार बुलंदशहर स्थित धमैड़ा बस स्टैंड के पास लावारिस मिली थी। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर केस के खुलासे में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने जनपद अलीगढ़ के गांव तालनगर निवासी मुख्य आरोपी 22 वर्षीय गुल्लू पुत्र भगवान सिंह को हिरासत में लेकर घटना का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन

मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA
एसओ गणेश चौहान ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण इमरान की हत्या की गई थी। गुल्लू की बहन की शादी अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। गुल्लू का बहनोई फौज में रहता है। इमरान का गुल्लू की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

पढ़ें:- तेलंगाना: खेत और कार में एक ही परिवार के पांच लोगों की मिली लाश, मचा हड़कंप

दोनों मोबाइल पर बात करने के अतिरिक्त आए दिन गाड़ी में भी घूमने जाते थे। गुल्लू को मामले की जानकारी हो गई। गुल्लू ने पहले इमरान को समझाया, लेकिन जब इमरान नहीं माना तो 28 सितंबर को गुल्लू अपने साथी के साथ आया तथा इमरान की कार बुक कर उसे ले गया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गुल्लू तथा उसके साथी ने शराब पी तथा इमरान को भी शराब पिलाई। गुल्लू ने इमरान से अपनी बहन के घर गाड़ी से छोड़ने की बात की। इमरान गुल्लू को उसकी बहन के घर ले जा रहा था कि रास्ते में ही गुल्लू व उसके साथी ने इमरान की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर शव को परतापुर-माधपुर के पास पोखर में फेंक गए। कॉल डिटेल के आधार पर गुल्लू को गिरफ्तार किया गया है।
 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें