उंगली पर लगाए जाने वाले वोट के नीले निशान ने मुबंई पुलिस की एक हत्या के मामले को सुलझाने में काफी मदद की है। पुलिस ने इससे पीड़ित व्यक्ति की पहचान की। यहां मई के पहले हफ्ते में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर सार्वजनिक शौचालय के पास किरण वानखेड़े नामक व्यक्ति का शव मिला था।
पीड़ित व्यक्ति के चेहरा पर पत्थर से कई बार वार किया गया था जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इस चोट के अलावा पीड़ित के शरीर पर टैटू के निशान थे। जिनमें एक हॉली क्रॉस था और बी और के एलफाबेट थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि वानखेड़े के सिर पर वार किया गया था। इसके बाद देवनार पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।