फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रा से रेप करता रहा पुलिसवाला, एक हरकत से खुल गया मामला

Tue, 08 Aug 2017 05:56 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्दी की धमकी देकर स्कूली छात्रा से दो बार रेप कर चुका था पुलिसवाला। उसकी एक हरकत के कारण मामला सबके सामने आ गया। आरोपी पुलिसवाले को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना, महाराष्ट्र में अकोला शहर के गीतानगर का है। आरोपी संदीप गवई रिटायर्ड फौजी है, जो हाल ही में पुलिस में भर्ती हुआ था। 
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुलिसवाला संदीप उसके घर के नजदीक ही रहता था। वह काफी दिन से उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था। मना किया तो उसे धमकाने लगा कि उसकी बात नहीं मानोगी तो उसे और उसके परिजनों को मार देगा।

पुलिसवाले संदीप ने दो बार उसके साथ गंदा काम किया। कुछ दिनों पहले आरोपी पीड़िता के घर के बाहर उसका नाम लेकर शोर मचा रहा था। जब पीड़िता की मां ने उससे इस बारे में पूछा तो सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें