फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस खरीदने गई दरोगा की विधवा से नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप

Fri, 29 Apr 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल चुंगी चौराहे से बुधवार को दो युवकों ने दरोगा की विधवा को अगवा कर बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। मामला यूपी के मेरठ के भावनपुर/स्याल गांव का है। बीती रात ही आरोपी महिला को नौचंदी ग्राउंड में बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


होश में आने पर महिला नौचंदी थाने पहुंची, जहां तीनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बृहस्पतिवार को डीआईजी के निर्देश पर दो आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जिनमें एक आरोपी सपा नेता का रिश्तेदार है।

मदद के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
महिला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। तीन साल पूर्व महिला के पति (दरोगा) की मौत हो गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे भैंस खरीदनी थी। जिसके चलते कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने उसे फोन करते हुए कहा कि वह उसे भूसा और भैंस दोनों ही खरीदवा देगा।
विज्ञापन


बुधवार को महिला को उसने जेलचुंगी चौराहे पर पहुंचने के लिए कहा। जब महिला जेलचुंगी चौराहे पर पहुंची तो वहां पहले से बाइक सवार दो युवक खड़े मिले। जिसके बाद दोनों युवक महिला को बाइक पर ले गये। आरोप है कि महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। जिसके बाद उसे अगवा कर भावनपुर क्षेत्र के स्याल गांव में ले गये और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए थानों के चक्कर काटती रही महिला

demo pic
महिला के अनुसार आरोपी उसे बुधवार रात बेहोशी की हालत में नौचंदी मैदान में फेंक गए थे। उसे जब होश आया तो वह आसपास पूछते हुए नौचंदी थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसे सिविल लाइन भेज दिया। सिविल लाइन पुलिस ने मामला भावनपुर क्षेत्र का बता दिया।

बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित महिला डीआईजी लक्ष्मी सिंह के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी। जिसके बाद डीआईजी ने एसएसपी को कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। एसएसपी डीसी दूबे ने महिला थाने की एसओ को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा।

एसओ महिला थाना बबीता तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सबदो उर्फ हाजी निवासी कोतवाली व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें