फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ कमाने वाली दिल्ली की कोठा क्वीन की पूरी कहानी

Tue, 30 Aug 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
जीबी रोड
विज्ञापन
दिल्ली के गारस्टिन बस्ती रोड यानि जीबी रोड से मानव तस्करी के आरोप में पहली गिरफ्तारी हुई है। करीब 5,000 लड़कियों की तस्करी के आरोप में कोठा क्वीन सारिया बेगम और उसके पति अफाक हुसैन समेत 6 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दोनों पति-पत्नी 1999 से इस धंधे में थे और उन्हें महाराष्ट्र संगठित क्राइम नियंत्रण एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। हैरान करने वाली बात है कि यह कोठा क्विन और उसका पति अबतक 100 करोड़ का कमा चुके हैं।

हर लड़की को 50 हजार में खरीदा और बेचा 2 लाख में

खबरों के अनुसार दोनों ने करीब 5,000 लड़कियों को वेश्यवृति के लिए नेपाल और देश के बाकी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, ओ़डिशा, कर्नाटक, असम और आंध्र प्रदेश से मंगवाया था। पुलिस के अनुसार यह हर लड़की को 50 हजार रुपये में खरीदते थे और करीब 2 लाख में उन्हें बेचते थे। ज्वाइंट कमीश्नर रवींद्र यादव का कहना है कि मकोका के सेक्शन 3 और 4 के तहत इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

पति-पत्नी के साथ ड्राइवर रमेश और चीफ मैनेजर वासु को भी गिरफ्तार किया गया है। बाकी जिन चार को गिरफ्तार किया गया है उनमें शमशाद, शिल्पी, मुम्ताज और पूजा थापा नाम के शख्स शामिल है। सभी आरोपियों को 2 दिसबंर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हुसैन और बेगम पहले भी हो चुके है गिरफ्तार

- फोटो : demo
सूत्रों के अनुसार हुसैन और बेगम ने अपने इस धंधे की शुरुआत जीबी रोड से की थी, लेकिन आज यह व्यापार कई हिस्सों में फैला हुआ है जिसमें बेनामी जमीने और दुकाने शामिल हैं।  गिरफ्तार किए गए ड्राइवर और मैनेजर के अलावा बाकी चारों को नाईकास बुलाते थे. बेगम पूरे रैकेट को चलाती थी और नाइकास, पेड मैनेजर और ट्रैफिकर उसमें इसकी मदद करते थे।

सूत्रों के अनुसार बेगम 1990 से अब तक 7 मुकदमों के आरोप में कई बार गिरफ्तार की जा चुकी है। 2001 के एक केस में बेगम को 7 साल की जेल हुई थी, लेकिन बाहर आकर उसने फिर वहीं धंधा शुरू कर दिया। पिछले 10 सालों में दोनों पति-पत्नी के खिलाफ दो चार्जशीट दाखिल हुई हैं।

इस साल मार्च में रेप, ट्रैफिकिंग, आपराधिक षडयंत्र और अन्य के लिए उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है। एक एनजीओ की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हर साल करीब 60 हजार नेपाली लड़कियों को वेश्यावृति के धंधे के लिए भारत लाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें