हैदराबाद पुलिस ने लोगों से धोखा कर उनसे पैसे लूटने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है ये काला जादूगर करने वाले तांत्रिक असाधारण शक्तियों के दावे के आधार पर निर्दोष लोगों से पैसे निकालते थे। डेक्कन क्रोनिक्ल की खबर के अनुसार संतोष नगर पुलिस स्टेशन ने अनवरालुहा खान आलियास उर्फ डिस्को बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डिप्टी कमीश्नर वी सत्यानारायण ने कहा कि तांत्रिक ने डॉक्टर सईय इफ्तेकार हुसैन से 35 लाख रुपये ठगे हैं।
दरअसल हुसैन आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था और उसने तांत्रिक की मदद लेने का फैसला किया। इस बीच तांत्रिक ने पीड़ित के घर में जादू-टोना करना शुरू कर दिया और उन्हें किसी तरह गुमराह करने में कामयाब हो गया। डिस्को बाबा ने विश्वास दिलाया कि घर में सोना के बिस्कुट और हीरे-जवारात हैं और वह उसे खोजने में उनकी मदद कर रहा है।
तांत्रिक की बातों में आकर हुसैन ने उसे 35 लाख रुपये दे दिए। लेकिन, जब घर में सोने के बिस्कुट व अन्य महंगी चीजें नहीं मिली तो हुसैन ने तांत्रिक से अपना पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक तांत्रिक ने उन्हें काला जादू करके डराना शुरू कर दिया और पैसा लौटाने से मुकरने लग गया।