फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम धर्म प्रचारक ने महिला को कहा वेश्या, भविष्य में मुंह बंद रखने की शर्त पर बरी

Wed, 28 Sep 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : mirror
विज्ञापन
यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम कोर्ट ने एक इस्लामिक धर्म प्रचारक को बरी किया है। प्रचारक पर आरोप था कि उसने एक लड़की के स्किन टाइट जीन्स पहनने पर वेश्या कह डाला। प्रचारक क्रीसोनी हेंडर्सन ने कहा था कि इस तरह के कपड़े पहनने वाली को जहन्नुम में फेंक देना चाहिए। साथ ही पीड़िता को एक वेश्या भी बताया गया।
विज्ञापन


इस विवादित टिप्पणी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और 24 महीने की सजा सुनाई गई। पीड़िता का आरोप है कि हेंडर्सन ने उसकी टाइट जीन्स को देखते ही बोलना शुरू कर दिया था कि तुम्हें जहन्नुम में भेज देना चाहिए। साथ ही मैं तुम्हारे घर आऊंगा और यही चिल्लाऊंगा। पीड़िता ने उसके घर के नीचे धमकी देने का वीडियो बना लिया और उसे कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश दिया।
विज्ञापन

कोर्ट में माफी मांगने लगा प्रचारक

कोर्ट में सजा करार होने के बाद प्रचारक अपनी टिप्पणी पर मुकर गया और माफी मांगने लगा। उसने कबूल कर लिया कि वह अपनी धार्मिक भावनाओं को अपने तक रखेगा, जिससे किसी दूसरे को हानि न पहुंचे। कोर्ट में हेंडर्सन के वकील ने कहा कि वह अब यह प्रचार का काम बंद कर देंगे। उनके पास मजबूत धार्मिक तर्क है, लेकिन वह उन्हें अपने तक ही रखेंगे।

अपनी सफाई में हेंडर्सन ने यह भी कहा कि वह एक अच्छा पिता और अच्छा पति भी बनेगा। मिरर की खबर के अनुसार सोशल कार्यकर्ता नूर अलनेएमई ने हेंडर्सन के खिलाफ वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद प्रचारक को पुलिस ने जुलाई में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें