एक युवक की गन्ने के अगोले से गला घोंटकर हत्या की गई और उसकी गुदा में गन्ना ठूंस कर शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार सुबह मंडावर मार्ग पर गांव घनुवाला के रास्ते के सामने कच्चे मार्ग पर चकरोड के पास गन्ने के खेत में राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो भीड़ इकट्ठा हो गई। शव की पहचान शहर कोतवाली के गांव शादीपुर डल्ला निवासी सुखराम सिंह के पुत्र नैन सिंह (25) के रूप में हुई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के गले पर गला घोंटने के निशान थे। गले में गन्ने का अगोला बंधा था। आशंका है कि इससे ही उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।