फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या, शरीर में गन्ना ठूंसा

Tue, 15 Mar 2016 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • युवक के गले पर गला घोंटने के निशान थे। गले में गन्ने का अगोला बंधा था।
  • शव की पहचान सुखराम सिंह के पुत्र नैन सिंह (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक की गन्ने के अगोले से गला घोंटकर हत्या की गई और उसकी गुदा में गन्ना ठूंस कर शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह मंडावर मार्ग पर गांव घनुवाला के रास्ते के सामने कच्चे मार्ग पर चकरोड के पास गन्ने के खेत में राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो भीड़ इकट्ठा हो गई। शव की पहचान शहर कोतवाली के गांव शादीपुर डल्ला निवासी सुखराम सिंह के पुत्र नैन सिंह (25) के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के गले पर गला घोंटने के निशान थे। गले में गन्ने का अगोला बंधा था। आशंका है कि इससे ही उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से दूर रहकर मजदूरी करता था नैन सिंह

Crime Scene
पुलिस के मुताबिक रविवार को नैन सिंह का पिता सुखराम अपने ससुर की तेरहवीं में अपनी ससुराल गया था। सुखराम का छोटा पुत्र हरिद्वार में काम करता है। नैन सिंह गांव में रहकर मजदूरी करता है।

रविवार की रात गांव के कुछ लोगों ने शराब के नशे में उसे घूमते देखा था तथा नैन सिंह को घर चले जाने को कहा था। इसके बाद नैन सिंह का कुछ पता नहीं चला। नैन सिंह का शव गन्ने के खेत में पड़े होने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी।

कातिलों ने नैन सिंह के साथ इतनी क्रूरता क्यों दिखाई, इसके पीछे कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। शहर  कोतवाल सत्यवीर सिंह के मुताबिक पुलिस कातिलों का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें