दिल्ली के मयूर विहार स्थित समाचार अपार्टमेंट में बुधवार को हुई बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी पूर्वी जिला पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 25 साल की युवती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि नौकरी दिलाने की बात कर विजय ने दो अन्य बुजुर्गों के साथ मिलकर उसके साथ कई बार गैंगरेप किया और एमएमएस बनाकर लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
बुधवार को दुष्कर्म की वीडियो फुटेज लेने पीड़िता विजय के घर पहुंची। लेकिन विजय के आनाकानी करने पर फल काटने वाले चाकू से दस वारकर उसकी हत्या कर दी।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि 20 जुलाई को समाचार अपार्टमेंट में सीजीएचएस से सेवानिवृत्त हुए विजय कुमार (65) का शव उनके बेडरूम में नग्न अवस्था में मिला था। विजय के घर से सिर्फ एक टीवी गायब था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : इंटरनेशनल सेक्स रैकेट में विदेशी युवती बनी पहेली, रिटायर्ड कर्नल अभी भी लापता
अगर सेक्स रैकेट से संबंध हुआ साबित राजनीति से ले लूंगा संन्यास
पत्नी की गैरमौजूदगी में किया रेप
गिरफ्तार युवती का सीसीटीवी फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी ऑपरेशन वाईके त्यागी, एसआई विनय यादव, केके शर्मा, अरुण सिंधु, कुलबीर और रेखा व अन्य की टीम ने छानबीन शुरू की। सीसीटीवी की जांच में बुधवार सुबह 10 बजे एक युवती सोसायटी आती हुई और 12 बजे टीवी लेकर जाती हुई दिखाई दी।
विजय की कॉल डिटेल समेत अन्य फोन नंबरों की जांच के आधार पर युवती की पहचान हुई। पुलिस ने शुक्रवार रात सपना (25) (बदला हुआ नाम) को मंगलापुरी, पालम दिल्ली से दबोच लिया। वह मूल रूप से बस्ती (यूपी)की रहने वाली है।
सपना ने पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व वह एक दोस्त के जरिये विजय से मिली थी। आरोप है कि सरकारी नौकरी दिलवाने की बात कर विजय ने उसे पत्नी की गैर मौजूदगी में जोरबाग स्थित अपने घर पर दुष्कर्म किया।
गिरफ्तार युवती का सीसीटीवी फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बाद में उसके साथ दो और बुजुर्गों ने दुष्कर्म किया। इसी दौरान इन लोगों ने उसका मोबाइल एमएमएस बना लिया। इसके बाद विजय उसे ब्लैकमेल कर बुलाने लगा। दो साल के दौरान विजय ने उसे सात-आठ बार अपने घर बुलाया। कई बार उसके साथ दो अन्य बुजुर्ग भी मौजूद रहे।
इस बीच सपना ने जनवरी 2016 में शादी कर ली। वह बुजुर्ग से एमएमएस मांग रही थी। 20 जुलाई को विजय ने उसे फुटेज देने के लिए बुलाया था। लेकिन फुटेज नहीं देने पर सपना ने उसकी हत्या कर दी।
पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी के घर से टीवी इसलिए उठाकर लाई थी क्योंकि विजय ने उसे बताया था कि उसने स्मार्ट टीवी में मेमोरी कार्ड डाल रखा है, जिसमें दुष्कर्म वाला एमएमएस है। टीवी को सपना ने डाबड़ी के एक नाले में डाल दिया था।