गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए सात साल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा है कि बच्चे की हत्या अकेले अशोक ने की थी। उस हत्याकांड में कोई और शामिल नहीं था।
Clear that only Ashok (bus-conductor) is involved and murdered the 7-year-old: Birem Singh ACP Sohna Road #RyanInternationalSchool pic.twitter.com/W46ODkt1fT
— ANI (@ANI) September 12, 2017
पढ़ें: चश्मदीद का प्रद्युम्न हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मना करने पर भी कंडक्टर ने धोए खून वाले कपड़े
एसीपी बिरेम सिंह ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि आरोपी बस कंडक्टर से पूछताछ पूरी हो गई है। उसने वो सब कुछ बता दिया जो हमने उससे पूछा था। हम उसके जवाबों से संतुष्ट हैं।
उन्होंने बताया कि 2 बच्चों ने भी खुलासा किया था कि घटना के पहले बस कंडक्टर टॉइलट में था। स्कूल की लापरवाही के मामले में दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
प्रद्युम्न
वहीं पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ है कि प्रद्युम्न के गले पर चाकू से किए वार के दो निशान मिले थे, उसका यौन उत्पीड़न नहीं हुआ था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम में शामिल डॉक्टर दीपक माथुर ने कहा कि प्रद्युम्न के साथ यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई। लेकिन उसके गले पर चाकू के दो निशान जरुर मिले हैं।
#FLASH: Deepak Mathur, one of the doctors who conducted post-mortem on seven-year-old Pradyuman, rules out sexual assault. pic.twitter.com/hZPZNeFLSb
— ANI (@ANI) September 12, 2017
पढ़ें: फफक-फफक कर रो पड़ी प्रद्युम्न की मां, CM नीतीश से बोली ये बड़ी बात
पुलिस आयुक्त
- फोटो : ani
वहीं पुलिस आयुक्त के साथ फॉरेन्सिक टीम जांच के लिए रायन इंटरनेशनल स्कूल पहुंची है। जिस जगह प्रद्युम्न का कत्ल किया गया था वहां से सबूत जुटाए हैं। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में कहा कि गवाहों से पूछताछ चल रही है। फॉरेन्सिक सबूतों को इकट्ठा किया गया है। हमने जांच करने के लिए पर्याप्त सबूत जमा कर लिए हैं।
Examining witnesses,collected forensic evidence also;we have good evidence to investigate the case: Police Commissioner #Gurugram #Pratyuman pic.twitter.com/B0emcVEOuX
— ANI (@ANI) September 12, 2017