फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य बनवाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Oct 2018 06:13 PM IST
भाषा, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनवाने का झांसा देकर एक करोड रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कथित तौर पर ठगी की रकम से खरीदा गया एक ट्रेलर, एक एसयूवी गाड़ी और जमीन के कागजात जब्त किये हैं। मामला राजस्थान के करौली जिले के हिण्डौन सिटी थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक करौली अजय सिंह ने बताया कि ठगी के मुख्य सरगना संजय सिंह नरुका को (32) को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 के तहत 24 सितम्बर को अलवर से गिरफ्तार किया था। उससे सात दिन की पुलिस हिरासत में पूछताछ की गई और गत दो अक्तूबर को उसे अदालत में पेश किया जहां अदालत ने आरोपी को 15 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया। 

उन्होंने बताया कि दरअसल हुकमसिंह कश्यप नामक एक व्यक्ति ने 23 अगस्त को ठगी का एक मामला दर्ज करवाया था। उसके अनुसार आरोपी संजय सिंह नरूका ने उसे राज्यसभा सदस्य बनवाने का झांसा दिया और करीब 40 लाख रूपये हड़प लिये। इसी तरह उसने सैंपउ जिला धौलपुर निवासी रामविनोद उर्फ हप्पू राजपूत को राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनवाने तथा उसके भाई को द्वितीय श्रेणी शिक्षक मे भर्ती करवाने के लिए 61 लाख रूपये हड़प लिये।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय के जजों, आईएएस एवं आईपीएस सहित चार प्रदेशों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों एवं कई कलेक्टरों और एसपी के नाम अपनी मोबाइल की स्क्रीन पर नाम दिखाया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला की वह अपने एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन पर प्रेंक कॉल एप के जरिये फर्जी कॉल करवाकर लोगों को प्रतिष्ठित व्यक्तियों से जान-पहचान होना बताकर एवं उच्च पद दिलवाने का झांसा देकर ठगी का काम करता था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिसमें अन्य कई महत्वपूर्ण प्रकरणों का खुलासा होने की सम्भावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें