उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दलहा देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से पीट रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना में दिखाई दे रहा है कि जब वह शख्स बुजुर्ग महिला पर लात और घूंसे चला रहा था तो आस-पास के लोग उसे अनदेखा करते हुए वहां से गुजर रहे थे। किसी ने बुजुर्ग महिला की सुध लेना जरूरी नहीं समझा। पीटने के बाद वह व्यक्ति बुजुर्ग महिला को हाथ पकड़कर खींचते हुए ले जा रहा है।
<blockquote class="twitter-video" data-lang="en-gb"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a>: An old woman thrashed by a man in Bareilly, Police say,' video footage is being examined and accused will be identified.Once he is identified, we will arrest him' <a href="https://t.co/wnnLdIISn0">pic.twitter.com/wnnLdIISn0</a></p>— ANI UP (@ANINewsUP) <a href="https://twitter.com/ANINewsUP/status/962224652398530560?ref_src=twsrc%5Etfw">10 February 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पुलिस ने भी
वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी की पहचान की जाएगी। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी भी होगी।