फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बख्शीश के लिए नर्स ने नवजात बच्ची को दे दिया जिंदगी भर का जख्म

Thu, 22 Dec 2016 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
newborn
विज्ञापन
राजस्थान के चुरू से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां बच्चे के जन्म के बाद बख्शीश पाने की होड़ में नर्स ने बड़ी लापरवाही कर डाली। मामला चुरू के राजकीय मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां मां ने बच्ची को जन्म दिया था, इसके बाद नर्स ने परिवार से तीन सौ रुपये की बख्शीश मांगी।
विज्ञापन


नर्स इस सब में इस कदर मग्न हो गई कि वो बच्ची को एक गर्म हीटर के पास लिटा कर चली गई। इस वजह से नवजात बच्ची काफी झुलस गई और उसका चेहरा बुरी तरह जल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ मंत्री काली चरण सराफ ने नर्स को अस्पताल से निकाल दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

पिता ने नर्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

heater
वहीं मासूम के पिता ने आरोपी नर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। सूत्रों के अनुसार बच्ची की मां का नाम माया है और उसने 19 दिसंबर को बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद बच्चा होने की खुशी में नर्स नीतू गुर्जर ने उसकी दादी से 300 रुपये मांगे। वहीं दूसरी नर्स ने दो सौ रुपये मांगे। 

लेकिन दादी ने पैसे देने से मना कर दिया, लेकिन नर्स  परिवार से लगातार बातचीच कर रही थी। आरोपी नर्स के खिलाफ आईपीसी की धार 336, 166 और 337 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें