फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Mon, 18 Apr 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
व‌िजय माल्‍या
विज्ञापन
900 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। मुंबई के एक विशेष अदालत ने सोमवार को यह वारंट जारी किया।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर विशेष जज पीआर भावे ने माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। विजय माल्या की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं क्‍योंकि इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर अलर्ट जारी कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, विशेष अदालत की ओर से जब गैर जमानती वारंट जारी किया जा रहा था तब माल्या की कंपनी किंग फिशर ने अदालत से गुहार लगाई के उनके खिलाफ कोई सख्त आदेश न दिया जाए। लेकिन अदालत ने कंपनी की अपील ठुकराते हुए माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को यह भी बताया कि माल्या ने आईडीबीआई बैंक से लिया गया 430 करोड़ रुपए का लोन विदेशों में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें