फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फेक न्यूज फैलाने पर नौ गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 11:14 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन

बैंकाक चुनाव को लेकर फेसबुक पर फेक न्यूज फैलाने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक थाई अधिकारी ने बताया कि इन आरोपियों ने चुनाव आयुक्तों को बर्खास्त करने का दावा करने वाले फर्जी फेसबुक पोस्ट के जरिए भ्रामक खबर फैलाई थी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये लोग राज्य में होने वाले चुनावों को लेकर फर्जी खबर पोस्ट कर रहे थे, जिसमें लिखा था कि दो चुनाव आयुक्तों को बर्खास्त किया गया है। क्योंकि उन्होंने जाली मतपत्रों को मतगणना में शामिल किया है। बता दें कि जुंटा शासित थाईलैंड के लोगों ने 2014 के तख्तापलट के बाद रविवार को अपना पहला वोट डाला।

जिसमें सैन्य समर्थित पार्टी का मुकाबला एक अरबपति से जुड़ी हुई पार्टी से था। दोनों ही पार्टिया सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। वहीं, चुनाव में गड़बड़ी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि आभी तक चुनाव के पूरे आधिकारिक नतीजे जारी नहीं किये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें