फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉट्सऐप पर भारत-पाक की लगाई ऐसी फोटो, हुआ जानलेवा हमला

Wed, 18 May 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
यही है वह विवादित तस्वीर - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
महाराष्ट्र में शाहपुर से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित भाट्सानगर में वॉट्सऐप पर भारत और पाकिस्तान के झंडे वाली तस्वीर को लेकर बवाल हो गया। वॉट्सऐप पर इस तस्‍वीर को लगाने वाले युवक पर लोगों ने जानलेवा हमला क‌िया।
विज्ञापन


आरोप है कि अल्पसंख्यक समुदाय के युवक पर दक्षिणपंथी लोगों खासकर बजरंग दल के लोगों ने हमला किया। हमला करने वाली भीड़ ने न सिर्फ युवक से मारपीट की बल्कि उसके घर वालों को भी प्रताड़ित किया।

मिड-डे के अनुसार, वॉट्सऐप पर लगी इस तस्वीर को लेकर करीब 20 लोगों ने रविवार की शाम फैसल नाम के युवक पर तब हमला बोल दिया जब फैसल के दोस्त ने तस्वीर देखी और इसके बारे में दक्षिणपंथी लोगों को बताया। फैसल के दोस्त ने कहा था कि उसे लगता है कि यह तस्वीर विवादित है।
विज्ञापन


तस्वीर में साफतौर से देखा जा सकता है फैसल ने जो तस्वीर लगाई थी उसमें एक पाकिस्तान समर्थक युवक भारत सर्मथक लड़की के गाल पर काटता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर घर में घुसी भीड़

शिव जयंती के मौके पर केसरिया झंडा लिए फैसल - फोटो : MID DAY
शाहपुर इलाके के भाजपा अध्यक्ष नजीर शेख ने मीडिया को बताया कि फैसल के वॉट्सऐप की यह तस्वीर नरेश बापट नाम के युवक ने देखी थी। बापट ने इसके बारे में कुछ हिंदूवादी लोगों को बताया जिसके बाद कई लोग फैसल के घर उसे मारने पहुंच गए थे।

उन्होंने बताया कि फैसल ने इस तस्‍वीर के लिए भीड़ से माफी भी मांग ली थी इसके बाद भी लोगों ने उस पर हमला कर दिया। फैसला अपने दोस्तों के सा‌थ भागकर अपने घर में छुप गया तो लोग वहां भी पहुंच गए और घर का दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुस गए।

लोहे की राड और लाठी-डंडे लिए लोग उसके घर वालों यहां तक महिलाओं को भी प्रताड़ित किया। नजीर ने बताया कि उसका बेटा शोएब फैसल का दोस्त है इसलिए भीड़ ने उस पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस तरह से हमला किया उससे दादरी कांड की याद ताजा हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें