कौशाम्बी के अजुहा में रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। आरोपियों ने पहले युवती की आबरू लूटी और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
घटना सैनी के निहालपुर गांव की है। 20 साल की युवती की अधजली लाश खेत में मिली। गैंगरेप के बाद हत्यारों ने युवती की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव जला दिया। तमाम प्रयासों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
निहालपुर गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित दिनेश के खेत में गुरुवार सुबह लोगों ने एक युवती का जला हुआ शव देखा। तिल के खेत में युवती को घसीटकर ले जाया गया था। आशंका है कि गैंगरेप के बाद हत्यारों ने गला घोंटकर युवती को मौत के घाट उतार दिया ।