फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमला कर की गई दंपत्ति की हत्या

Tue, 03 Jul 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
इलाहाबाद से पति पत्नी को धारदार हथियार से मारे जाने की खबर आ रही है। मामला इलाहाबाद के थरवई थाना क्षेत्र के पडिला  गांव का है। बताया जा रहा है कि प्रापर्टी विवाद में घर के बाहर सो रहे दम्पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना बीती देर रात की है जब पति पत्नी घर के बाहर सो रहे थे, तभी दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।

दोनों पति पत्नी घर के बाहर सो रहे थे जब उनपर हमला किया गया। विजय भारतीय (50 वर्ष) और पत्नी उषा (47) मूल रूप से तुलापुर सिकन्दरा थाना बहरिया के निवासी थे। विजय पत्नी के साथ बीते 20 वर्ष से ससुराल में रह रहे थे। इनके तीन बेटियां व एक बेटा है। घटना के समय बेटियां व बेटा घर के अंदर सो रहे थे। पुलिस ने इनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। परिवार के लोग तथा रिश्तेदार भी इस घटना से काफी भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें