फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण मुंबई के कफे परेड इलाके में एक ही परिवार के तीन लोग मृत पाये गए

Fri, 22 Jun 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण मुंबई के कफे परेड इलाके में स्थित एक घर में एक दं पति और उनका पुत्र मृत पाये गए हैं। इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि कुछ महीने पहले बेटी की मौत के बाद से वे लोग अवसादग्रस्त हो गए थे। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (संभाग एक) मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना आज दोपहर बाद प्रकाश में आई जब पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की शिकायत की। पीड़ित परिवार मच्छीमार नगर के निवासी थे। 

शर्मा ने बताया कि घर का दरवाजा पिछले दो दिन से बंद पड़ा था और अंदर जाने के लिए पुलिस को इसे तोड़ना पड़ा। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान प्रवीण पटेल (40) उनकी पत्नी रीना (35) तथा बेटे प्रभु (11) के रूप में की गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि कुछ महीने पहले बेटी की मौत के बाद से परिवार अवसाद ग्रस्त था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें