फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: क्रिकेट खेलने के दौरान मामूली कहासुनी, बैट से पीटने पर किशोर की मौत

Sun, 14 May 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मुंबई के धारावी इलाके में दोस्तों से बहस करना एक 15 साल के किशोर को भारी पड़ गया। उसके दोस्तों ने क्रिकेट बैट और स्टंप से पीटकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


ये घटना शनिवार को धारावी के गांधी मैदान में हुई। सूत्रों के मुताबिक कुछ लड़कों का समूह क्रिकेट खेल रहा था। खेल के बीच ही उनमें कुछ कहासुनी हो गई। जिसके बाद आमिर हुसैन अंसारी को बैट और स्टंप से निर्दयता से पीटा गया। सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस घटना पर धारावी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के संबंध में दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी एक 16 वर्षीय किशोर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें