फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई एसिड अटैक कांड: प्रीति की तरक्की से जलता था, इसिलए फेंका तेजाब

Tue, 06 Sep 2016 06:03 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
प्रीति राठी - फोटो : NDTV
विज्ञापन
मुंबई कोर्ट ने प्रीति राठी तेजाब कांड में अंकुर पंवार नाम के शख्स को दोषी पाया है। अंकुर की सजा पर कल यानि बुधवार को बहस होगी और ऐसा माना जा रहा है कि उसकी सजा का भी एलान हो सकता है। प्रीति पर हमला 2013 में हुआ था और उस समय वह 23 साल की थी। प्रीति दिल्ली से मुंबई नेवी अस्पताल में नर्स बनने के लिए आई थी। मुंबई पहुंचते ही एक अज्ञात शख्स ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया और वहां से भाग गया।
विज्ञापन


हमलावर अंकुर दिल्ली में प्रीति के घर के पास ही रहता था। एक तरफ जहां प्रीति कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रही थी, वहीं दूसरी तरफ अंकुर को परिवार के ताने सुनने पढ़ते थे। इसी बात से चिढ़े अंकुर ने दिल्ली से वहीं ट्रेन पकड़ी जिसमें प्रीति मौजूद थी। अंकुर ने ट्रेन से उतरते ही प्रीति पर तेजाब फेंक दिया और दिल्ली लौट आया।
 
विज्ञापन

अंकुर ने प्रीति के प्यार को दिया था ठुकरा

खबरों के अनुसार अंकुर अपने साथ प्रेम संबंध में आने के लिए प्रीति को अक्सर तंग किया करता था। इस बीच अपने प्रस्ताव के ठुकरा जाने के बाद अंकुर ने प्रीति को सबक सिखाने का फैसला ले लिया।  अंकुर के तेजाब फेंकने के बाद प्रीति को काफी चौंटे आई थी और वह करीब एक महीने तक घायल हालत में हॉस्पिटल में तड़पती रही। बताया जाता है कि इस हमले में प्रीति के फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें